Bihar
Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Bihar khel news, Bihar sports news, East champaran district cricket association, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब को एक रोमांचक मैच में 3 विकेट से हरा दिया।
स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर हुए डिवीजन-ए ग्रुप-ए के इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी महाराजा की टीम निर्धारित 25 ओवर के इस मैच में रॉक स्टार के गेंदबाजी ( राशिद और रकीब के 2-2 विकेट तथा जावेद के 1 विकेट)के सामने 20.1 ओवर में सिर्फ 97/10 का ही स्कोर बना पाई।महाराजा के बल्लेबाज मुनफ ने 27 और तौसीफ ने 13 रन बनाए।
हालाँकि इस छोटे से लक्ष्य को भी प्राप्त करने में रॉक स्टार की टीम को काफी संघर्ष करना पड़ा।किसी भी तरह उतार-चढ़ाव की परिस्थिति से निकलते हुए इस टीम ने अपने बल्लेबाज राहुल के 26,अखिल के 24 और अदान के 11 रन के बदौलत 18 ओवर में 7 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।महाराजा के गेंदबाज भूषण ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए,इमरान को 1 विकेट मिला।
रॉक स्टार के बल्लेबाज राहुल को जी के स्पोर्ट्स के तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के गौरव कुमार ने अम्पायर की भूमिका निभाई।स्कोरर की भूमिका आशीष कुमार ने निभाया।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर मो आलमगीर, गुलाब खान,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,संजीव कुमार, आनंद प्रताप सिंह, डॉ नवनीत कुमार, दिवाकर कुमार सिंह इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment