Loading Now
×

महात्मा गांधी स्मृति क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में मोनार्क क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.com

वेस्ट चम्पारण: 10वीं रास्ट्रीय पिता महात्मा गांधी स्मृति क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में गुरुवार के मैच में मोनार्क क्रिकेट क्लब ने पड़रौना को 34 रनों से पराजित किया।

मोनार्क सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन 8 विकेट खो कर बनाया जिसमे सुजीत कुमार 30 रन,आकाश कुमार 28 रन,आयुश 20 रन बनाए।गेंदबाजी में जफ़र और सागर को 2-2 तथा इंद्रेश और मल्लू को 1-1 विकेट मिला।।

पडरौना के ओर से 131 रनों के जबाब में सिर्फ 17.1 ओवर में 96 रन बनाकर सिमट गये जिसमे टीपू 20,मुमताज 20 रन बनाए।गेंदबाजी में परशुराम और मुन्ना को 3-3 तथा और राकेश को 1 विकेट मिला।परशुराम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

आज के मैच में अम्पायर की भूमिका में आशीष कुमार मिश्रा और शत्रुघ्न कुमार ओहि मुख्य अतिथि के रूप में आशीष कुमार उपस्थित थे।

Post Comment