Loading Now
×

बिहार अंडर-23 टीम में हुआ चुपके से एक खिलाड़ी की एंट्री? देखे ख़बर

Khelbihar.com

Patna: बिहार क्रिकेट में एक बार फिर चुपके से बिहार अंडर-23 में एक खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिसका नाम पवन कुमार बताया जा रहा है।

खेलबिहार के सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार सीके नायुडू के लिए बिहार टीम में पवन कुमार की एंट्री हुई वह भी किसी को बिना बताये, इसकी सूचना किसी भी मीडिया या बिहार क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर उपलब्ध नही है।

सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकरी बीसीए सचिव संजय कुमार को भी नही है किस खिलाड़ी की एंट्री और कैसे हुई है। सचिव का कहना है मुझे ऐसी कोई सूचना या मौखिक सूचना भी नही दी गयी है।

क्या यह समझा जाये कि बिहार क्रिकेट में अब भी खिलाड़ियों की एंट्री छुपते छुपाते हो रही है। अगर टीम में बदलाव हुई है तो इसकी खबर हर बार की तरह मीडिया या बीसीए की वेबसाइट पर उपलब्ध क्यो नही है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment