Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur b division leagues, Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket association, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-नीलकंठ सीसी ,हैप्पी वैली स्कूल को 144 रनों से पराजित कर क्वार्टरफाइनल में
Khelbihar.com
Bhagalpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को नीलकंठ क्रिकेट क्लब ने हैप्पी वैली स्कूल को 144 रनों से पराजित कर पुल ‘जी’ से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
नीलकंठ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 210 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में सोनू सिंह ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली। निर्मल कुमार ने 36 रनों का योगदान दिया। अमित कुमार ने 34, आलोक ने नाबाद 14 रन बनाए। हैप्पी वैली स्कूल की ओर से गेंदबाजी में राजेश ने 3 विकेट झटके। आर्यन, सानू, निशांत, कुमार राज व राहुल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिये।
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैप्पी वैली स्कूल की टीम 16.3 ओवर में 56 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में गुलशन ने सर्वाधिक 16 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। नीलकंठ क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में सतरंज ने 4 विकेट लिये। आलोक ने 3 विकेट झटका। अक्षय व अमित ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाये।
अंपायर की भूमिका धर्मजय व चंदन ने निभाई। स्कोरर अमन थे। रविवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब बनाम खंजरपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment