Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, Bihar distric cricket legeus, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Saharsa district Cricket Association, Saharsa district Cricket League
Khelbihar
सहरसा लीग:-ज्ञान सरोवर ने एकलव्या सेंट्रल स्कूल को 11 रनों से पराजित किया।
Khelbihar.com
Saharsa:सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग 2019-20 के अंतर्गत आज स्कूल U-16 टूर्नामेन्ट का मैच एकलव्या सेंट्रल स्कूल एवं ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया।
निर्धारित 35 ओवर के मैच में ज्ञान सरोवर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता हुआ 21.2 ओवर में नीतीश के 32 रन(14 बॉल),राहुल के 17 रन(14 बॉल),अमित के 17 रन(25 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 132 रन बनाया जिसके जवाब में एकलव्या सेंट्रल स्कूल ने 29.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मासूम के नाबाद 20 रन(33 बॉल),उज्ज्वल के 16 रन(36 बॉल),प्रिंस के 14 रन(23 बॉल) की सहायता से 121 रन ही बना सकी।इसप्रकार ज्ञान सरोवर ने एकलव्या सेंट्रल स्कूल को 11 रनों से पराजित किया।
एकलव्या सेंट्रल स्कूल की ओर से प्रिंस ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट,मयंक ने 6 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट,उज्ज्वल ने 5 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट जबकि ज्ञान सरोवर की ओर से रमण ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट,केशव ने 5.1 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट एवं अभिषेक ने 6 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।आज के निर्णायक मुरली मनोहर एवं गौरव तथा स्कोरर प्रवेश थे।
आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार तथा बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर, पीयूष कुमार सिंह, नसीम आलम,फूल,निलेन्दु झा,असफहान खान,खुर्शीद अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में कुमोद, लव,रोहित,विनीत,मनीष,नीतीश,अनंत,पंकज,अनिकेत, न्यूटन, केशव सिंह,आयुष,सत्यम,शारिक,अमन,शुभम इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Post Comment