Loading Now
×

महिला U-23वनडे:-मौसम के कारण बिहार मेघालय का मैच रद्द ,दोनों टीमो में बंटे अंक

Khelbihar.com

पटना : कटक में चल रहे महिला U-23 एक दिवशीय टूर्नामेंट में शनिवार को खेले जा रहे मैच ख़राब रौशनी के कारण रद्द हो गया. बिहार का अगला मैच 11 फरवरी को पांडिचेरी के खिलाफ है .

इस मैच में बिहार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट 168 का स्कोर खड़ा किया. बिहार की ओर से विशालाक्षी 15, श्रुति 10, अमीषा शून्य , अपूर्वा कुमारी 66 (नाबाद) ब्यूटी कुमारी शून्य , अपूर्वा 6, ओर रचना 6 (नाबाद) रन का योगदान दिया. मेघालय की रीती , डिफी संद्रिया ने एक एके विकेट लिए , जबकि चार खिलाडी रन आउट की शिकार हुई.

जवाब में खेलते हुए मेघालय की टीम 18 ओवर में दो विकेट पर  28 रन पर थी , की ख़राब रौशनी के कारण खेल को बंद कर दिया गया , मेघालय की रज़िया अहमद 15 , रौशनी कुमारी शून्य पर आउट हुई , जबकि खेल की समाप्ति के वक्त होंजोंग 12 ओर एल तमांग एक रन पर खेल रहीं थी . ख़राब रौशनी के कारण मैच को अंतत:  रद्द करते हुए दोनों टीमो के दो दो अंक दिए गए.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment