Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, East champaran district cricket league, East champarn district cricket association
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-रॉक-स्टार क्रिकेट क्लब ने जूलियन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट पराजित किया।
Khelbihar.com
Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में रॉक स्टार क्रिकेट क्लब ने जूलियन क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया।
मोतिहारी के स्थानीय गाँधी मैदान के ग्राउंड-3 पर चल रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जूलियन की टीम ने प्रिंस के 37 और जयप्रकाश के 28 रन के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 150 का स्कोर खड़ा किया।रॉक स्टार के गेंदबाज राशिद ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
मिले 151 के लक्ष्य को रॉक स्टार की टीम ने मात्र 21.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाते हुए मैच को 7 विकेट से जीत लिया।रॉक स्टार में बल्लेबाज राहुल ने नाबाद 55,ताज खान ने 47 और हिमांशु ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।जूलियन के गेंदबाज आलम और समित को 1-1 विकेट मिला।
रॉक स्टार के बल्लेबाज राहुल को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जी के स्पोर्ट्स के द्वारा दिया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने अम्पायर की भूमिका निभाई।मो आलमगीर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेन्द्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, कन्वेनर गुलाब खान,मो आलमगीर,वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन, शैलेंद्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार,संजीव कुमार,दिवाकर कुमार इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment