Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Latest
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Kaimur district cricket association, Kaimur District cricket leagues
Khelbihar
कैमूर लीग:-सनराइज क्रिकेट क्लब , प्लेयर्स एकेडमी को हरा लीग के फाइनल में
Khelbihar.com
Kaimur: कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे लीग में आज का सेमीफाइनल मैच सनराइज क्रिकेट क्लब,भभुआ और प्लेयर्स एकेडमी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर प्लेयर्स एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। सनराइज क्रिकेट क्लब की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 45 ओवरों के इस मैच में 8 विकेट के नुकसान पर आशीष के नाबाद 48 रन,राहुल के 40 रन तथा वीरेन के 34 रनों के बदौलत 216 रनों का लक्ष्य रखा।प्लेयर्स एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए। जयंत ने 3 और रवी ने 2 विकेट झटके।
216 रनों का पीछा करने उतरी प्लेयर्स एकेडमी की टीम 44 ओवर में 208 रन पर ढेर हो गई।प्लेयर्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शेखर ने 51 रन,जयंत ने 49 रन,हसनैन ने 38 तथा मेहुल ने 29 रनों की संघर्ष पूर्ण पारी खेली।सनराइज के तरफ से गेंदबाजी में अलिजान को 3 तथा अभिनव को 2 विकेट मिले।
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार आशीष को पूर्व खिलाड़ी आकाश कुमार द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग भानु पटेल और प्रिंस सिंह तथा स्कोरिंग मनीष और सौरव ने किया।इस दौरान मैदान में सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।



Post Comment