Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur b division leagues, Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-अंकित ने झटके 6 विकेट,नवगछिया क्रिकेट क्लब 68रनों से विजयी।
Khelbihar.com
Bhaglpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को नवगछिया क्रिकेट क्लब ने बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब सबौर को 68 रनों से पराजित कर दिया।
बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब सबौर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में 25.1 ओवर में ही 131 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में अंकित ने 28 रन, अमन ने 17 रन, अनुराज ने 13 रन, राकेश व साजिद में क्रमशः 12-12 रनों का योगदान दिया। बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब सबौर की ओर से गेंदबाजी में काजिम ने 3 विकेट, विकास, प्रेम व ओम प्रकाश ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये।
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब सबौर की टीम 17.4 ओवर में 64 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में दीपक राइडर ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। टीम के शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। नवगछिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अंकित ने 4.4 ओवर में 13 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट लिये। साजिद ने दो विकेट, औरंगजेब व देवकांत ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए।
अंपायर की भूमिका धर्मजय व संजय कुमार ने निभाई। स्कोरर अमन थे। बुधवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आजाद क्रिकेट क्लब बनाम मिराज क्रिकेट क्लब कहलगांव के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment