Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket association, Bihar cricket news, CRICKET SPORTS NEWS IN HINDI, Hindi Bihar cricket news, Hindi Bihar news, Hindi cricket news, Hindi cricket smachar, Hindi khel samachar, Hindi khel smachar, Hindi sports news, Under-23, Under-23 woman team
Khelbihar
महिलाU-23 वनडे टूर्नामेंट:-बिहार ने पांडिचेरी को 42 रनों से हराया
Khelbihar.com
पटना: कटक में चल रहे महिलाओं के U-23 आयु वर्ग की एक दिवशीय टूर्नामेंट के सातवें मैच में बिहार ने पांडिचेरी को 42 रनों से हरा दिया. इस श्रंखला में यह बिहार की दूसरी जीत है.
इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 99 का स्कोर खड़ा किया. बिहार की ओर से श्रुति 2, विशालाक्षी एक, अमीषा कुमारी अंशु 9, अपूर्वा कुमारी 11, सोनी 14, प्रीति 15, तेजश्वी एक, ब्यूटी कुमारी ४, अपूर्वा 6 ओर रचना 3 रन बनाकर आउट हुई, जबकि निवेदिता एक रन बनाकर नाबाद रही. पांडिचेरी की ओर से लिखिता ने 3, जानकी ने 2 तथा दीक्षा , सोनल ओर रेबिका ने एक एक विकेट लिए, जबकि दो खिलाडी रन आउट की शिकार हुई.
100 रन के जीत का लक्ष्य लेकर जवाब में उतरी पांडिचेरी की पूरी टीम 35.4 ओवर में 57 रन बनाकर आल आउट हो गयी. पांडिचेरी के चार खिलाडी आर संध्या , जानकी, रवि और भुवनेश्वरी(नाबाद) ने अपना खाता भी नहीं खोल सकी, जबकि सोनल 19, दिव्या 2, दीक्षा 10, नंदिनी , लिखिता ओर रेबेका ने एक – एक रन और अमृता 8 रन बनाकर आउट हुई. बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए अपूर्वा, निवेदिता ओर तेजस्वी ने 2-2 तथा अपूर्वा कुमारी ने एक विकेट प्राप्त की. बिहार का अंतिम मैच 13 फरवरी को मिजोरम के खिलाफ है.



Post Comment