Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Latest
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, east champaran distric leagues, motihari distric leagues
Khelbihar
ईस्ट चम्पारण लीग:-चकिया रेड ने राइजिंग स्टार को 8 विकेट से हराया
Khelbihar.com
Motihari: ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में चल रहे स्व.मलय बनर्जी उर्फ पुलक दा मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग मैच में चकिया रेड ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हरा दिया।
टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी राइजिंग स्टार की टीम राहुल के 43 और पीयूष के 21 रन के बदौलत 25 ओवर में सिर्फ 96/9 का ही स्कोर बना पाया।चकिया रेड के गेंदबाज विकास ने 4 और अभिषेक ने 3 विकेट लिए।
इस छोटे लक्ष्य को चकिया रेड ने मैन ऑफ द मैच विकास के 53 और मनीष के नाबाद 29 रन के बदौलत मात्र 10.1 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाते हुए मैच को 8 विकेट से जीत लिया।
चकिया रेड के खिलाड़ी विकास को उनके शानदार प्रदर्शन(53 रन व 4 विकेट) के लिए जी के स्पोर्ट्स के तरफ से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच में स्टेट पैनल के मो कुदुस और डिस्ट्रिक्ट पैनल के बी जमा सिद्दकी ने अम्पायर की भूमिका निभाई।गौरव वर्मा ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष सह एन सी ए लेवल ए कोच मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, खिलाड़ी प्रतिनिधि सुरेंद्र पांडेय,क्लब प्रतिनिधि गोपाल जी मिश्रा, वरिष्ठ खिलाड़ी संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार, दिवाकर कुमार सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।



Post Comment