Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, bihar cricket news khel bihar, Bihar crickets, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Muzaffarpur distric cricket leagues, Muzfferpur distric cricket association, Muzfferpur district cricket leagues
Khelbihar
मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-बबलू इलेवन की लगातार दूसरी जीत,बीएसटीसीए ब्लू को 178 रनों से हराया।
Khelbihar.com
मुजफ्फरपुर.मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में अमन-सौरभ की बेहतरीन बल्लेबाजी व खालिद-कुंदन की घातक गेंदबाजी की बदौलत बबलू इलेवन ने बीएसटीसीए ब्लू को एकतरफा मुकाबले में 178 रनों से पराजित किया. जिला क्रिकेट लीग में उसकी यह लगातार दूसरी जीत है. इसके साथ ही सुपर आठ में पहुंचने का उसका दावा भी मजबूत हो गया है.
एलएस कॉलेज मैदान में खेले गये मुकाबले में बीएसटीसीए ब्लू के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर प्रवीण ने विप्लव को आसिफ के हाथों कैच करा कर टीम को अच्छी शुरुआत भी दी. विप्लव अपना खाता भी नहीं खोल सका. पर, इसके बाद अमन व सौरभ की जोड़ी जम गयी.
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की. अमन ज्यादा आक्रमक रहा. उसने 41 गेंदों पर 50 रन बनाये, जिसमें 05 चौके व 03 छक्के शामिल थे. सौरभ ने भी 06 चौके व 02 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली. इसके बाद अनिल (31), कृष्णकांत (29) व आकाश (28) ने भी अच्छे हाथ दिखाये. पर, वे अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाये व बबलू इलेवन की पूरी टीम 269 रनों पर सिमट गयी. बीएसटीसीए ब्लू की ओर से आशुतोष ने चार, सुमित ने तीन व प्रवीण ने दो विकेट लिये.
जीत के लिए मील 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे बीएसटीसीए ब्लू के बल्लेबाज शुरू से ही दवाब में दिखे व पूरी टीम 23 ओवर में ही 91 रनों पर सिमट गयी. अमन ने सर्वाधिक 20 व सुमित ने नाबाद 16 रनों का योगदान दिया. बबलू इलेवन की ओर से खालिद ने तीन रन देकर तीन विकेट चटकाये. वहीं, ऑफ स्पीनर कुंदन ने 12 रन देकर चार विकेट लिये. बबलू इलेवन के सलामी बल्लेबाज अमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.



Post Comment