Bihar cricket association News,
Bihar Cricket News,
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket association news, Bihar cricket news, bihar cricket news khel bihar, Bihar under-23, bihar under-23 women cricket team, Hindi Bihar cricket news, Hindi Bihar news, hindi khel khabar
Khelbihar
महिला अंडर-23 वनडे:-बिहार ने मिजोरम को 183 रनों के विशाल अंतर हराया।
Khelbihar.com
Patna:गुरुवार को किट क्रिकेट स्टेडियम भुनेश्वर में खेले गए विमेंस अंडर 23 एकदिवसीय मैच में बिहार ने मिजोरम को 183 रनों के विशाल अंतर से रौंदा।
आज सुबह बिहार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बिहार की टीम की पारी की शुरुआत करने आई दोनों सलामी बल्लेबाजों ने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए एक ठोस शुरुआत दी और बिहार का पहला झटका 130 रन के स्कोर पर 31.4 वें ओवर में विशालक्ष्मी 36 के रूप में लगा जबकि श्रुति ने सर्वाधिक 70 रन और कप्तान अपूर्वा ने 56 रनों की अर्थ शतकीय पारी खेली व अमीषा कुमारी अंशु ने 39 रनों का योगदान दिया और टीम को 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मिजोरम की ओर से गेंदबाजी का कमान संभाल रही एमएम जाधव ने 55 रन देकर 2 विकेट जबकि मनीजहां मुमताज और किमी ने एक-एक विकेट हासिल किया। बिहार द्वारा मिजोरम को दिए गए 259 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिजोरम की टीम इस विशाल लक्ष के दबाव में मात्र 75 रनों पर ही ढेर हो गई जिसमें मिजोरम की ओर से संध्या कुमारी 10 और ओमोमी 16 ने हिं दहाई अंक का आंकड़ा हासिल कर सकी बाकी कई बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके और बिहार ने इस मैच को 183 रनों के विशाल अंतर से मैच को अपने नाम कर चारों अंक अपनी झोली में डाल लिया।
बिहार की ओर से गेंदबाजी का कमान संभाल रही कुमारी ने 9.1 ओवरों में 24 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट और निवेदिता ने 10 ओवरों में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किया जबकि तेजस्वी ने 8 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट और अपूर्वा ने 5 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया । जिसकी पुष्टि बीसीए के मीडिया प्रभारी कृष्णा पटेल ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर दर्शाई गई जानकारियों के आधार पर किया।



Post Comment