Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
arwal distric cricket association, Arwal district Cricket Association, Arwal district Cricket League, bihar distric, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket leagues match
Khelbihar
अरवल लीग: कप्तान आशीष के शानदार शतक से जीता अरवल येलो टीम 236रनों से विजयी।
Khelbihar.Com
Arwal: अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर टॉफी जूनियर क्रिकेट लीग में आज दूसरा मुकाबला अरवल येलो एवं अरवल ब्लू के बीच खेला गया जिसमें अरवल येलो ने 234 रनों से एकतरफा जीत हासिल की।
आज सुबह अरवल येलो के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत बहुत ही अच्छी हुई और सलामी बल्लेबाज हरि ओम ने शानदार अर्धशतक (60 रन) बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान आशीष ने 101 गेंदों में 101 रन बनाए जिसमें शानदार 11 चौके शामिल थे।
इसके अलावा विजय ने 37 तथा रोहित ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 51 रन मिले। अरवल येलो ने 6 विकेट के नुकसान पर 40 ओवर में 290 रन बनाए। गेंदबाजी में जय चौधरी ने 3 तथा आशीष ने 2 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी अरवल ब्लू पूरी तरह लड़खड़ा गयी और 14 ओवर में सभी विकेट खोकर महज 56 रन बना सकी। आशीष ने सबसे ज्यादा 24 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। वहीं सात बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। गेंदबाजी में राहुल कुमार एवं लालू लाडला ने शानदार 4 – 4 विकेट चटकाए।
आशीष कुमार को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मनीष रंजन एवं अभिमन्यु कुमार निर्णायक की भूमिका निभाये। इस मौके पर संघ के सचिव धर्मवीर पटवर्धन, अभिमत नारायण, गोवेर्धन धारी शर्मा, ओमप्रकाश कुमार, कुणाल जी, धर्मेंद्र दास, आयुष राज, शाहीन अकबर आदि मौजूद रहे।



Post Comment