Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, Bihar cricket, Bihar cricket news, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match
Khelbihar
भागलपुर लीग:गौरव मानस की शानदार गेंदबाजी(6विकेट)से खरमन चक क्रिकेट क्लब विजयी।
Khelbihar.com
Bhaglpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खरमन चक क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 150 रनों से पराजित किया।
खरमन चक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाएं। बल्लेबाजी में सुयश कुमार ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। गौरव मानस ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली। प्रीतम यादव ने 25 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक और दीपक ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए। गौतम व अनुपम ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए।
180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम 13 ओवर खेलकर 29 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में शंकर ने सर्वाधिक 5 रन बनाए बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। खरमन चक्र के क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव मानस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 6 रन देकर शानदार 6 विकेट झटके। ऋषभ कुमार सिंह ने 3 विकेट लिया।
अंपायर की भूमिका धर्मजय व शुभम ने निभाई। स्कोरर यश थे।शनिवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में नवगछिया क्रिकेट क्लब बनाम खंजरपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।



Post Comment