Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
arwal distric cricket association, Arwal district Cricket Association, Arwal district Cricket League, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news
Khelbihar
अरवल लीग:रोहित के पंजा तथा आशीष के अर्धशतक से अरवल येलो विजयी।
Khelbihar.com
Arwal: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे चैलेंजर ट्रॉफी जूनियर क्रिकेट लीग में आज अरवल येलो ने अरवल ग्रीन को 10 रनों से हरा दिया।
आज सुबह अरवल येलो के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तथा 31.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान आशीष ने अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए आज शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 74 गेंदों में 67 रन बनाए। इसके अलावा धीरज ने 18 तथा राहुल ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 28 रन मिले। गेंदबाजी में राजा कुमार ने 3, किशन एवं मयंक ने 2 – 2 तथा शुभम एवं बैभव ने 1 – 1 सफलता हासिल की।
जबाव में खेलने उतरी अरवल ग्रीन ने अपनी सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। विकाश ने सबसे अधिक 32, सूरज देव ने 21 तथा कप्तान शुभम ने 20 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में रोहित ने सबसे अधिक 5 सफलता हासिल की। इसके अलावा हरिओम ने 3 तथा शुभम ने 1 सफलता हासिल की।
रोहित कुमार को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका जीतू सिंह तथा आयुष ने निभाई। लीग का अगला मैच कल अरवल रेड बनाम अरवल ब्लू खेला जाएगा।



Post Comment