Loading Now
×

बीसीए की कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक 29 फरवरी को पटना में-सचिव संजय कुमार

Khelbihar.com

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) के संविधान की धारा 18 की कंडिका 6 के अनुसार बीसीए के कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक 29 फरवरी 2020 को होटल अल्काजार इन में दिन के ग्यारह बजे से होगी.

इस नियम के अनुसार कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सदस्यों की मांग पर सचिव स्पेशल मीटिंग ऑफ़ कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक आयोजित करते हैं, सदस्यों की मांग और सहमति के आधार पर सचिव के द्वारा यह बैठक बुलाई गयी है.

सचिव संजय कुमार ने बताया की वर्तमान परिस्थिति में कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट के सम्मनित सदस्यों के द्वारा कमेटी ऑफ़ मैनेजमेंट आहुत करने की मांग की गयी, विस्तार से जानकारी देते हुए सचिव ने बताया की  सी ओ एम की बैठक के लिए तीन सदस्यों ने लिखित मांग की तथा एक सदस्य के द्वारा उक्त मांग के आलोक में सहमति दी गयी. कुल चार सदस्यों की लिखित सहमति के आधार पर मेरे द्वारा यह बैठक बुलाई गयी है.

Post Comment