Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर बी-डिवीजन लीग:-अल्तमस के लगातार दूसरा शतक मालीघाट क्रिकेट एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

Muzafferpur: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न लीग में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान में खेले गए मैच में मालीघाट क्रिकेट एकेडमी ने अल्तमस के लगातार दूसरे शतक की बदौलत जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 142 रनों से हरा दिया।


टॉस मालीघाट क्रिकेट एकेडमी के कप्तान निरंजन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज अल्तमस के शानदार शतक 106,राहुल के 52,तारिक के 53 और कप्तान निरंजन के 46 रनों की बदौलत 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से बलराम और गौतम ने 2-2 विकेट लिए।


जवाब में विशाल लक्ष्य 319 रनों का पीछा करने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.3 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 176 रन बना पायी,जिसमे सनी ने 41,कप्तान दिग्विजय ने 32,फैज़ान ने 32 और गौतम ने 17 रन बनाए।मालीघाट क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजेश,मनीष और तारिक ने 2-2 विकेट तथा राहुल और शाद ने 1-1 विकेट लिए।

शानदार शतक के लिए मालीघाट क्रिकेट एकेडमी के अल्तमस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज के अंपायर थे उदय चंद्रा और विकास।कल “बी” डिवीज़न लीग का मैच रोहुआ हाई स्कूल मैदान पर पंकज फाउंडेशन और संस्कृति क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच होगा।

Previous post

प्रथम कृष्ण नंदन सहाय मेमोरियल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज,स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी विजयी।

Next post

एमपी वर्मा आल इंडिया क्रिकेट:-हृदयानंद के नाबाद अर्दश्तक से एमपी वर्मा इलेवन फ़ाइनल में,

Post Comment