Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket, Bihar cricket news, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar khel news, Bihar sports news, Patna cricket news, Patna district cricket association, Patna district junior division leagues
Khelbihar
पटना जूनियर डिवीजन लीग:- कंकड़बाग सीसी ने बीएन एकादश को 2 विकेट से पराजित किया।
Khelbihar.com
पटना,:बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को खेले गए मैच में कंकड़बाग सीसी ने बीएन एकादश को दो विकेट से पराजित किया।
टॉस बीएन एकादश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए बीएन एकादश ने निशांत के 31 रनों की मदद से 33.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये। कंकड़बाग सीसी के ए महबूब ने 10 रन देकर पांच विकेट चटकाये।
जवाब में कंकड़बाग सीसी 31.1 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रौशन कुमार ने नाबाद 45 रन बनाये। विजेता टीम के ए महबूब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय क्रिकेटर कृष्णा पटेल ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
बीएन एकादश : 33.2 ओवर में 157 रन पर ऑल आउट निशांत 31 रन, दीपक 18 रन, रिषभ 18 रन, अविनाश 17 रन, ए महबूब 5/10, देवाशीष 2/15, साहिल, प्रियांशु और अनुपम को एक-एक विकेट
कंकड़बाग सीसी : 31.1 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन, रौशन कुमार नाबाद 45 रन, अनुपम कुमार 29 रन, प्रियांशु कुमार 12 रन, अतिरिक्त 45 रन, रिषभ 3/20, सुल्तान 2/28, सन्नी 1 विकेट।
कल का मैच
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर : पीएमसीएच बनाम अनीसाबाद सीसी
सीआईएसएफ ग्राउंड : एलबीएस सीसी बनाम कंकड़बाग सीसी



Post Comment