Loading Now
×

डायनामिक कृषांग क्रिकेट:-सोनू एकादश,ब्लू फोकस को हरा फाइनल में

Khelbihar.com

Banka: आर एम के स्कूल के मैदान पर जिला खेल संघ और बाँका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डायनामिक कृषांग क्रिकेट चैम्पियनशिप का पहला सेमीफाइनल मैच ब्लू फोकस क्रिकेट टीम बिजय नगर और सोनू एकादश के बीच खेला गया ।

टाॅस ब्लू फोकस टीम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और आठ विकेट खोकर 171 रन बनाया ।इसमें इस टीम के चंदन कुमार ने मात्र 58 बाॅल पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाकर मैच अपने टीम के पक्ष में करने की कोशिश की ।वहीं सोनू एकादश के गेंदबाज आनंद ने भी अपने टीम को जीत दिलाने के लिए काफी कसी गेंदबाजी करते हुए पाँच ओवरों में मात्र 16 रन देकर 4 विकेट झटक लिया ।


25-25 ओवरों के इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू एकादश की टीम ने 23 • 2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया । सोनू एकादश के बल्लेबाज अभिषेक कुमार 61 बाॅल पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर मैच अपनी टीम की झोली में डाल दिया । ब्लू फोकस टीम की ओर से सत्य प्रकाश ने पाँच ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट लिया ।

अपने टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान यानी 64 रन बनाने वाले अभिषेक कुमार को डायनामिक इंडिया ग्रुप के पदाधिकारी ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया, इस पर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चंदन चौधरी आदि भी उपस्थित थे ।सरफराज और चंदन चौधरी ने आज उत्कृष्ट अंपायरिंग की और स्कोरर के रूप में मदन कुमार ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया ।

Post Comment