Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
Bihar Sports
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bihar cricket news, bihar distric cricket leagues, Bihar district cricket, Bihar district cricket leagues match, Bihar Hindi news, Bihar khel news, Patna cricket news, Patna district junior division leagues, patna hindi news, Patna khel news
Khelbihar
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलबीएस और अनीसाबाद सीसी विजयी
Khelbihar.com
पटना, 20 फरवरी। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एलबीएस और अनीसाबाद सीसी ने जीत हासिल की।
एलबीएस ने कंकड़बाग सीसी को 140 और अनीसाबाद सीसी ने पीएमसीएच को 69 रनों से हराया।
सीआईएसएफ ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस एलबीएस ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलबीएस ने 6 विकेट पर 242 रन बनाये। जवाब में कंकड़बाग सीसी की टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गई। वरीय क्रिकेटर रेहान दास गुप्ता ने दीपक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।
मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में खेले गए मैच में पीएमसीएच ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। अनीसाबाद सीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 26.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 175 रन बनाये। जवाब में पीएमसीएच की टीम 106 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम के शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजा कुमार ने प्रदान किया। इस लीग में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पटना बिरयानी हाउस पटना सिटी की ओर से दिया जा रहा है।

संक्षिप्त स्कोर
सीआईएसएफ ग्राउंड
एलबीएस : 6 विकेट पर 242 रन, दीपक 110 रन, भाग्य 45 रन, देवाशीष 2/36, लक्की 1/37
कंकड़बाग सीसी : 102 रन पर ऑल आउट साहिल 14 रन, राहुल 14 रन, शुभम 3/26, किशोर 2/11
मोइनुल हक स्टेडियम परिसर
अनीसाबाद सीसी : 26.1 ओवर में 175 रन पर ऑल आउट आयुष 27 रन, प्रदुम्न 25 रन, शिवम 19 रन, गुलशन 17 रन, कुंदन 13 रन, अतिरिक्त 49 रन, राजीव 3/23, राज 2/15, पार्थ 2/35, मुकुल 1/16, नयन 1/22, रन आउट-1
पीएमसीएच : 18.4 ओवर में 106 रन पर ऑल आउट राजीव 24 रन, सुमित 16 रन, साहिल 11 रन, रवि 11 रन, अतिरिक्त 23 रन, शिवम 4/18, गुलशन 3/28, कुंदन 1/19, निरंजन 1/0, सचिन 1/22
कल का मैच
मोइनुल हक स्टेडियम बाहरी परिसर- सांस्कृतिक संघ बनाम विद्यार्थी सीसी
सीआईएसएफ ग्राउंड : साधनापुरी सीसी बनाम रैनबो सीसी



Post Comment