Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
Bhagalpur district cricket, Bhagalpur district cricket association, Bhagalpur khel news, Bhaglpur district /B.division, bihar distric cricket, bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news
Khelbihar
भागलपुर लीग:-खरमनचक सीसी ने नवगछिया सीसी को 22 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में
Khelbihar.com
Bhaglpur: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में गुरुवार को चौथे क्वार्टर फाइनल में खरमनचक क्रिकेट क्लब ने नवगछिया क्रिकेट क्लब को 22 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खरमनचक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26.3 ओवर खेलकर 118 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में ऋषभ कुमार (2) ने सर्वाधिक 22 रनों की पारी खेली। गौरव मानस ने 19 रनों का योगदान दिया। सूयश ने 18 रन, ऋषभ कुमार सिंह ने 12 रन बनाए। नवगछिया क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अनीस ने चार विकेट लिये। अंकित और अमन ने क्रमशः दो-दो विकेट झटके। धनंजय ने एक विकेट लिया।
119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगछिया क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में साजिद ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। धनंजय ने 11 रनों का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज नहीं चल सके। खरमनचक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव ने चार विकेट, प्रीतम ने तीन विकेट, ऋषभ कुमार सिंह ने दो विकेट व गौरव मानस ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। इसको अंकित थे।
वही प्रतियोगिता का अगला चरण सेमीफाइनल का है, जो इस प्रकार है:-
(1) भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम खरमनचक क्रिकेट क्लब
(मैच की तिथि : 22-02-2020, समय: सुबह 9:30 बजे, स्थान: सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम)
(2) हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब बनाम टी.एन.बी. शिवपुनम
(मैच की तिथि: 23-02-2020, समय: सुबह 9:30 बजे, स्थान: सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम)



Post Comment