Loading Now
×

भागलपुर जिला बी-डिवीजन क्रिकेट लीग का पहला सेमीफाइनल कल

Khelbihar.com

Bhaglpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को सुबह 9:30 बजे से होने वाले पहले सेमीफाइनल की तैयारी पूरी कर ली गई है।

पहला सेमीफाइनल मैच भागलपुर क्रिकेट एकेडमी बनाम खरमनचक क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। वही इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब बनाम टीएनबी शिवपुनम के बीच सोमवार (24 फरवरी) को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेला जाएगा। यह जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा ने दी।

Post Comment