Bihar Cricket News,
Bihar Distric cricket Leagues,
Bihar district leagues
बिहार क्रिकेट
बिहार क्रिकेट न्यूज़
बिहार खेल न्यूज़
bihar distric cricket leagues, bihar distric cricket news, Bihar district cricket, bihar district cricket leagues, Bihar district cricket leagues match, Bihar district news, Muzaffarpur distric cricket leagues, Muzfferpur district cricket leagues
Khelbihar
मुज़फ़्फ़रपुर लीग:-बबलू इलेवन एकेडमी ने क्लासिक क्लब को 15 रनों से पराजित किया.
Khelbihar.com
मुजफ्फरपुर. एलएस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को जिला क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में बबलू इलेवन एकेडमी ने क्लासिक क्लब को 15 रनों से पराजित किया.
जीत के लिए मिले 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए क्लासिक क्लब ने विक्रम के 63 (6 चौके, 02 छक्के) रनों की शानदार पारी की बदौलत 30 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिये थे. आखिरी पांच ओवर में टीम को जीत के लिए 45 रनों की जरूरत थी. पर, 31 वें ओवर में शिवम ने अनमोल, मनीष व रॉबिन के रूप में तीन झटके दिये, जिससे टीम उबर न सकी व निर्धारित 35 ओवर में वह नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी.
इससे पूर्व टॉस जीतकर बबलू इलेवन एकेडमी के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. अधिकांश बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की, पर वे लंबी पारी नहीं खेल सके. शमी ने नाबाद 32, शिवम ने 27, अभिषेक ने 26, सौरभ ने 19 व आदिल ने 18 रनों का योगदान दिया. यही कारण रहा कि टीम अपने कोटे के पूरा ओवर भी नहीं खेल सकी व पूरी टीम 33.2 ओवर में 180 रनों पर सिमट गयी. क्लासिक क्लब की ओर से साकेत ने तीन, शंकर व मनीष ने दी-दो विकेट लिये. बबलू इलेवन एकेडमी के शमी (नाबाद 32 रन, 01 विकेट) को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया.



Post Comment