Home Bihar प्रथम ब्रेन जिम अंतर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अदीबा उल्लाह बनी ओवरआल चैंपियन,देखे परिणाम

प्रथम ब्रेन जिम अंतर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अदीबा उल्लाह बनी ओवरआल चैंपियन,देखे परिणाम

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna: अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त ब्रेनजिम चेस एकेडमी, पटना के तत्वाधान में चल रहे प्रथम ब्रेन जिम अंतर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता 2020 का दिनांक 23 फ़रवरी को भव्य समापन हुआ ।

समापन समारोह में संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पटना, अखिल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिन्हा, मंजू सिन्हा सहित कई बड़े खिलाडी मौजूद रहे । इस प्रतियोगिता के कुल 05 चक्रों में 4.5 अंकों के साथ ज्ञानस्थली हाई स्कूल की अदीबा उल्लाह प्रतियोगिता ने ओवरआल विजेता का ख़िताब अपने नाम किया । कैफ उल्लाह, परी सिन्हा एवं यश राम मौर्या क्रमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहे ।

स प्रतियोगिता में अपने ग्रुप में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाडी निम्न प्रकार से रहे :-

अंडर – 16 बालक वर्ग – अविनाश कुमार, एस. आर. विद्यापीठ

अंडर – 16 बालिका वर्ग – अनमोल कुमारी, एस. आर. विद्यापीठ

अंडर – 14 बालिका वर्ग – अदीबा उल्लाह,,ज्ञानस्थली हाई स्कूल

अंडर – 14 बालक वर्ग – यश राम मौर्या,,संत जोशेफ प्राइमरी स्कूल

अंडर – 10 बालिका वर्ग – परी सिन्हा ,रीगल इंटरनेशनल स्कूल

अंडर – 10 बालक वर्ग – कैफ उल्लाह,ज्ञानस्थली हाई स्कूल

अंडर – 08 बालक वर्ग – विभोर जी, न्यू सेक्रिट हार्ट स्कूल

अंडर – 06 बालक वर्ग – अतुल्य प्रकाश सिन्हा, हेलो किड्स लिटिल स्कूल

प्रतियोगिता का समापन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एवं अनुभवी शतरंज खिलाडी वेद प्रकाश सिन्हा ने किया |

Related Articles

error: Content is protected !!