Home झारखण्डJHARKHAND कार्बन झारखंड टी-20: बोकारो ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को 5 विकेट से हराया।

कार्बन झारखंड टी-20: बोकारो ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को 5 विकेट से हराया।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

रांची(झारखंड) 18 सितंबर: कार्बन झारखंड टी-20 लीग में आज का पहला मुकाबला जमशेदपुर जगलर्स और बोकारो ब्लास्टर्स के बीच खेला गया जिसमें बोकारो ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर जगलर्स को 5 विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर की टीम 9 विकेट पर 128 रन बनाए जिसमे विवेक कुमार 44,पप्पू सिंह 19, श्रेष्ठ सागर 10,अतुल सुरवार 6, आर्यन हूडा 5, हिमांशु द्विवेदी 23* जसकरण सिंह 9 रन बनाए।गेंदबाजी मे बोकारो के युवराज कुमार 3, विकाश सिंह और प्रतीक कुमार 2-2 तथा पंकज यादव ने 1 विकेट चटकाए।

129 रनों के जबाब में बोकारो ब्लास्टर्स की टीम ने 18.5 ओवर में 130 रन 5 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिमसें विकाश विशाल 22, कुमार कुशगरा 13,कुमार देवर्त 37* और विकाश सिंह 40* रन बनाये।गेंदबाजी में जमशेदपुर के मिथुन कुमार 3 ,राहुल प्रसाद और अतुल सुरवार को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

error: Content is protected !!