Home Bihar बिहार के नवनियुक्त खेल मंत्री मंगल पाण्डेय को क्रीड़ा भारती ने दी बधाई।

बिहार के नवनियुक्त खेल मंत्री मंगल पाण्डेय को क्रीड़ा भारती ने दी बधाई।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 18 नवंबर: बिहार सरकार के नवनियुक्त खेल मंत्री श्री मंगल पाण्डेय ने आज बुधवार को बिहार सरकार के मंत्री के नाते कला संस्कृति एवं युवा विभाग का कार्यभार संभाल लिया। बिहार में खेल मंत्रालय भी इसी विभाग के अन्तर्गत आता हैं।

इस मौके खेल व खिलाड़ियों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत ईकाई ने बिहार के नवनियुक्त खेल मंत्री को बधाई देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि श्री मंगल पाण्डेय के नेतृत्व व मार्गदर्शन में बिहार में खेल गतिविधियों में अपेक्षित सुधार होगा।


क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत ईकाई के मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि श्री पाण्डेय के नेतृत्व में बिहार के खेल कूद के दुनिया में आगे अब कुछ नया होगा और नए युवा खिलाड़ियों को कुछ बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


वहीं प्रांत के सह मंत्री नवीन सिंह परमार ने बताया कि क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अधिकारी के नेतृत्व में जल्द ही क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत ईकाई का एक प्रतिनिधिमंडल खेल मंत्री जी से मिलकर उत्तर बिहार प्रांत के विभिन्न खेल व खिलाड़ियों के समस्या और उसके समाधान के संबंध में माननीय मंत्री जी के साथ विचार-विमर्श करेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!