Home Bihar अभिवाजित बिहार क्रिकेट के भीष्मपितामह देवल सहाय के निधन पर बीसीए ने दी श्रधांजलि.

अभिवाजित बिहार क्रिकेट के भीष्मपितामह देवल सहाय के निधन पर बीसीए ने दी श्रधांजलि.

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 23 नवंबर : अभिवाजित बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रहे देवल सहाय का निधन मंगलवार को सुबह 3.15 बजे रांची में हो गया. इनका इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था. पिछले कई दिनों से वे अस्वस्थ थे. अभिवाजित बिहार  क्रिकेट में इन्हे भीष्मपितामह कहा जाता था।

बीसीए(सचिव गुट) के मीडिया कमेटी के चेयरमैन सुरेश मिश्रा ने इसकी जानकारी देते हुए आगे बताया कि सीसीएल में कार्मिक निदेशक के पद से वे सेवानिवृत देवल सहाय का क्रिकेट से गहरा लगाव था। 73 वर्ष के देवल सहाय पिछले तीन माह से बीमार चल रहे थे।देवल सहाय सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनका आधिकारिक नाम देवव्रत सहाय था. क्रिकेट जगत में उन्हें देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से जाना जाता था. देवल दा अपने पीछे एक पुत्र अभिषेक और पुत्री प्रियंका को छोड़ गए हैं।

देवल सहाय के निधन पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार, कोशाध्यक्ष आशुतोष नन्दन सिंह, पूर्व अध्यक्ष गोपाल बोहरा, पूर्व उपाध्यक्ष नवीन जमुआर , पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व जिला संघो के प्रतिनिधि प्रवीण कुमार,  अंतराष्ट्रीय अंपायर और बीसीए एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एल पी वर्मा बीसीए के बिहार सीनियर टीम के कोच रहे निखलेस रंजन, अशोक कुमार, मीडिया मैनेजर संतोष झा, पीआरओ उत्पल कान्त, बीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन सुरेश कुमार मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया है, और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

error: Content is protected !!