Home Bihar बिहार इंटर डिस्टिक टी-20 टूर्नामेंट के लिए अरवल की 15 सदस्य टीम घोषित।

बिहार इंटर डिस्टिक टी-20 टूर्नामेंट के लिए अरवल की 15 सदस्य टीम घोषित।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

अरवल 11 दिसंबर : बिहार इंटर डिस्ट्रिक टी 20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अरवल जिला टी -20 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है।अरवल को मगध जोन में रखा गया है जिसका मुकाबला खेल परिसर गया में खेला जायेगा। अरवल जिला क्रिकेट एसोसिशन की सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन ने बताया की टीम का चयन तीन अलग -अलग जगहों पर ट्रायल मैच आयोजित कर किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर कुल 15 सदस्य टीम का चयन किया गया है साथ ही 5 खिलाड़ियों को सुरक्षित रखा गया है।

टीम की घोषणा करते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुश्री योशिता पटवर्धन ने कहां की हमारी टीम बिहार के किसी भी टीम को परास्त करने में सक्षम है।उन्होंने बताया 12 तारीख को पहला मुकाबला रणजी खिलाड़ियों से सुसज्जित पटना की टीम के साथ होगी। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार उपाध्यक्ष सूरज केसरी संयुक्त सचिव रुपेश रंजन कोषाध्यक्ष विकास कुमार ने टीम के खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामना दी है।

टीम इस प्रकार है:-

  1. अश्वनी कुमार
  2. राहुल कुमार
  3. प्रवीण कुमार सिंह
  4. जैन काजमी
  5. सुमित राज
  6. आयुष राज
  7. ऋषभ राज
  8. शिखर शिवम
  9. वेदांत यादव
  10. वंशीधर कुमार (कप्तान)
  11. हामिद राजा
  12. जितेंद्र कुमार (उप कप्तान)
  13. साहिन अकबर
  14. हिमांशु कुमार एवं
  15. मनमोहन

पांच खिलाड़ियों सुरक्षित खिलाडी :

1.अलबेला कुमार,
2.वंशीधर द्विवेदी,
3.सौरव सुमन,
4.रितिक रंजन
5.आशुतोष कुमार।

Related Articles

error: Content is protected !!