Home Bihar विधायक अरुण कुमार सिन्हा से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

विधायक अरुण कुमार सिन्हा से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 15 दिसंबर: पटना के कुम्हरार विधानसभा के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से मुलाकात किया तथा उन्होंने कहा”पटना में खेल के विकास के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं और आगे भी इसके लिए तत्पर हूं। खेल संसाधनों से लेकर प्लेयरों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए मैं तत्पर हूं। मंगलवार को उनसे पटना महानगर में खेल के विकास को लेकर भाजपा क्रीड़ा के क्षेत्रीय प्रभारी शाह फहद यासिन, भाजपा क्रीड़ा पटना महानगर के प्रवक्ता रुपक कुमार, भाजपा पटना महानगर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य मो सदरउद्दीन ने मुलाकात की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री सह रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा भी मौजूद थे।


इस मुलाकात के दौरान भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के पटना महानगर के खेल प्रेमियों की भावनाओं से विधायक अरुण कुमार सिन्हा को अवगत कराया और उन्हें बताया कि खिलाड़ियों व खेल जगत से जुड़े लोगों को किन-किन चीजों की जरुरत है। विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने उनकी बातों को गौर से सुना और कहा कि यहां के प्लेयरों को कहें कि वे दिल लगा कर खेलें।

उन्हें किसी भी समस्या की चिंता करने की जरुरत नहीं है। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमलोग तैयार बैठे हैं।पटना महानगर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के रुपक कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर काम कर रही है। खेल के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आने वाले दिनों में राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में खेल संसाधनों का और विकास किया जायेगा।

Related Articles

error: Content is protected !!