Home Bihar सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 10 जनवरी से औरंगाबाद में।

सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 10 जनवरी से औरंगाबाद में।

by Khelbihar.com

खेलबिहार न्यूज़

पटना 20 दिसंबर: अनुग्रह नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम औरंगाबाद में दिनांक 10 जनवरी से 12 जनवरी तक सीनियर राज्य स्तरीय पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा उक्त प्रतियोगिता में 20 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं ,।

18 एवं 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ी मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ आएंगे उक्त प्रतियोगिता में कोविड-19 के गाइड लाइन के अनुसार सभी खिलाड़ी को कोविड टेस्ट प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होंगे जिन खिलाड़ियों का कोविड प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें खेलने से वंचित किया जाएगा।।

इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी के अलावा दर्शको की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं खिलाड़ी पूर्णता मास्क का प्रयोग करेंगे,इस वर्ष भारतीय कुश्ती संघ कोविड 19 की वजह से ग्रीको रोमन, फ्रीस्टाइल एवं महिला कुश्ती का आयोजन अलग अलग करने जा रही है फ्रीस्टाइल के पहलवान निम्नलिखित वजन भाड़ में प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ।।

जो निम्न है:

57 केजी, 61 केजी ,65 केजी 70 केजी 74 केजी 79 केजी 86 केजी,92 केजी, 97 केजी ,125 केजी, ग्रीको रोमन- 55 केजी, 60 केजी, 63 केजी, 67 केजी, 72 केजी, 77 केजी, 82 केजी, 87 केजी, 97 केजी, 130 केजी पुरुष पहलवान ,वही 50 केजी, 53 केजी ,55 केजी, 57 केजी ,59 केजी, 62 केजी, 65 केजी 68 केजी 72 केजी,76 केजी, , महिला पहलवान भाग ले सकते हैं।।

सभी खिलाड़ी दिनांक 10 तारीख को अनुग्रह नारायण सिंह स्टेडियम में रिपोर्ट करेंगे एवं इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते जो बिहार राज्य का निवासी होंगे अपने साथ हो अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ में लाएंगे ,उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने दी

Related Articles

error: Content is protected !!