Home Uttar Pardesh Cricket News रायबरेली के अंडर-23,19,16,14 और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 4 जनवरी से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में।

रायबरेली के अंडर-23,19,16,14 और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 4 जनवरी से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में।

by Khelbihar.com
  • रायबरेली के अंडर-23,19,16,14 और महिला वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल 4 जनवरी से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में।

रायबरेली 31 दिसम्बर : उत्तरप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यताप्राप्त जिला इकाई रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सत्र 2020-21 के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियो का चयन ट्रायल आगामी 4 जनवरी 2021 से आयोजित करने जा रही है।।

इसकी जानकारी खेलमीडिया को देते हुए रायबरेली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अवैतनिक सचिव मो. फ़हीम ने बताया कि ” रायबरेली जिला क्रिकेट संघ के द्वारा जनपद रायबरेली का जिला स्तरीय अण्डर -19 , अण्डर -16 , अण्डर -14 , अण्डर -23 आयु वर्ग तथा महिला वर्ग का क्रिकेट ट्रायल आगामी 04 जनवरी 2021 से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में आयोजित किया जा रहा है ।

उन्होंने आगे बताया कि” जनपद रायबरेली के सभी खिलाड़ी जिन्होंने सत्र 2020-21 हेतु अपना ऑफलाइन या ऑनलाइन पंजीकरण उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की वेबसाइट पर कराया है सिर्फ वही पंजीकृत खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकेंगे ।

श्री फ़हीम ने कहा” ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को अपने साथ पंजीकरण की स्लिप व अपनी आई 0 डी 0 के साथ अपने आयु वर्ग के क्रिकेट ट्रायल की तिथि को प्रातः 09 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम रायबरेली में उपस्थित होंगे।।

ट्रायल के कार्यक्रम इस प्रकार से है:

4 जनवरी 2021 : अंडर-19 ट्रायल सुबह 9 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली।

5 जनवरी 2021: अंडर-16 ट्रायल सुबह 9 बजे से मोतीहलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली।

महिला वर्ग खिलाड़ियो का ट्रायल दोपहर 1 बजे से मोतीलाल नेहर स्टेडियम, रायबरेली।

6 जनवरी 2021 : अंडर-14 ट्रायल सुबह 9 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली।

अंडर-23 ट्रायल दोपहर 1 बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली।।

Related Articles

error: Content is protected !!