Loading Now
×

अरवल जिला लीग: प्रवीण के पंच से सद्भावना को हरा आर ए एस फाइनल में

अरवल 2 मार्च: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आर ए एस ने सद्भावना क्लब को 7 विकेट से हरा कर फाइनल में पहुंच गई।

आज सुबह आर ए एस के कप्तान प्रवीण ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सद्भावना की पूरी टीम कप्तान प्रवीण एवं हामिद रज़ा की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 73 रन बनाकर आल आउट हो गयी। बल्लेबाजी में निशांत ने सबसे अधिक 32 एवं खालिद ने नाबाद 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का स्कोर नहीं छू सका। अतिरिक्त के रूप में 17 रन बने। गेंदबाजी में कप्तान प्रवीण ने 6 ओवर में 11 रन देकर 5 तथा हामिद ने 7.3 ओवर में 24 रन देकर 4 सफलता हासिल की। 1 विकेट जितेंद्र को मिला।

जबाव में खेलने उतरी आर ए एस ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को महज 12 ओवर में जीत लिया। हामिद रज़ा ने 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर मैच को जीत दिया। आर ए एस की तरफ से रौशन ने नाबाद 17, विकाश ने 17, प्रवीण ने 12 तथा हामिद ने 12 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 7 रन बने। गेंदबाजी में निशांत, उदय तथा जयप्रकाश ने 1 – 1 सफलता हासिल की। प्रवीण को उनके पंच के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मैच में दीपक कुमार एवं राम रमैया ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। कल दूसरा सेमीफाइनल प्रभा देवी सी सी बनाम शान्तिपुरम स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बीसीए पर उठे सवाल ?बीसीसीआई के बिना अनुमति के बीसीए ने बिहार क्रिकेट लीग के लिए खिलाडियों को बेचा,

Next post

बीसीए अध्यक्ष के असंवैधानिक कार्यो के कारण बीसीए की संबद्दता BCCI कर सकता है समाप्त:संजय कुमार(सचिव बीसीए)

Post Comment