Loading Now
×

फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ए 129 रनों से जीतकर अररिया जिला क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में ।

अररिया 4 मार्च: 30 वां अररिया जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप भागीरथी गंगा ट्रॉफी छठा सुपर लीग मुकाबला जोगबनी क्रिकेट क्लब जोगबनी और फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ए के बीच नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेला गया ।

निर्धारित 30- 30 ओवर के मैच में टॉस फारबिसगंज एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। अपनी टीम की ओर से खेलते हुए अशफाक ने फिर एक बार शानदार पारी खेली और 83 रन बनाए अभिषेक साह 30 शिवम ने 23 रन बनाए। जोगबनी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 4 विजय और जयंत ने 2-2 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी खेलने उतरी जोगबनी के बल्लेबाज शुरू से ही दबाव में नजर आए और पूरी टीम 27 ओवर में 113 रन बनाकर पवेलियन लौट गई अपनी टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मिथिलेश ने 27 साहिल अंसारी ने 23 रितिक ने 15 रन बनाए। फोरबिसगंज एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक राजा ने और संजू ने 4-4 नवनीत और सरोज ने 1-1 विकेट लिए ।

मैच के निर्णायक अनामी शंकर व मनीष कुमार मन्नू थे स्कोरिंग का कार्य अरशद ने किया आज के मैच के मुख्य अतिथि क्रिकेट कोच गोपेश सिन्हा थे इस अवसर पर सत्येंद्रनाथ शरण सचिव ओम प्रकाश जयसवाल चांद आजमी तनवीर आलम वकार अहमद जयप्रकाश जयसवाल गोपाल झा अशोक मिश्रा ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बेगूसराय जिला लीग के सेमीफइनल में बेगूसराय क्रिकेट क्लब, बेगूसरा ग्रामीण सीसी, बरौनी सीसी और श्रीकृष्ण सिंह सीसी

Next post

पूर्णिया जिला जूनियर डिवीज़न में करण के पंच से पूर्णिया मेल्बोर्न रेड की टीम जीती

Post Comment