Loading Now
×

जय नारायण सिंह चन्द्रमा सिंग स्मृति इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टूर्नामेंट में एनवाईके पटना विजयी

सहरसा 5 मार्च : सहरसा के एसएनएस क्रिकेट मैदान में आयोजित जय नारायण सिंह चन्द्रमा सिंग स्मृति इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में एनवाईके पटना ने डिवाईएमसीसी बिहार इलेवन को 9 विकेट से पराजित किया .

पहले बल्लेबाजी करते हुए डिवाईएमसीसी बिहार इलेवन की टीम 13.2 ओवर में विश्वजीत गोपाला के अर्धशतक 63 रन ,ओम कुमार सिंह के 17 रनों के मदद से सिर्फ 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गया .गेंदबाजी में एनवाईके पटना के राहुल राठोर ने चार ,रिशव राज सौरव सुमन को दो दो तथा रूपक कुमार और हिमांशु सिंह को एक एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए एनवाईके पटना के टीम के बल्लेबाज मुकेश कुमार और विभूति भाष्कर के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के मदद से सिर्फ 1 विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से 8.3 ओवर में हासिल कर लिया जिसमे मुकेश कुमार नाबाद 64रन और विभूति भाष्कर नाबाद 34 रनों का स्कोर बनाया .

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment