Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट लीग में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब ने की जीत से शुरुआत,

मुज़फ़्फ़रपुर 5 मार्च : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट स्पोर्टिंग क्लब ने चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी को 55 रनों से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में खेले गए मैच में प्रेरणा स्पोटिंग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें आदित्य गौरव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रन बनाए वहीं कप्तान आदित्य ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली इसके अलावा अंकित ने 22 संतोष ने 10 और आशीष ने नाबाद 17 रन अपनी टीम के लिए बनाया।गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी के विवेक बालाजी ने चार विकेट संभव ने तीन जमाल अहमद दो एवं प्रेम वर्धन ने 1 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 34 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें निखिल ने 34 अंकित ने 23 शिवम ने 17 और इशू इशन ने 18 रन बनाए।गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से शाहबाद ने 4 आदित्य ने 3 सनी ने 3 विकेट लिए।आज का मैन ऑफ द मैच प्रणा स्पोर्टिंग क्लब के आदित्य को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अरविंद कुमार उर्फ मिंटू ने बताया कि वीनू मांकड़ अंडर19 जोनल ट्रायल को देखते हुए कल का मैच स्थगित किया जाता है।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment