Loading Now
×

कटिहार लीग :हर्ष के हरफनमौला प्रदर्शन से राइजिंग स्टार की जीत से आगाज

कटिहार 8 मार्च: जिला क्रिकेट लीग डिवीजन बी में आज का मुक़ाबला एल.डब्लू.सी बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच राजेन्द्र स्टेडियम में खेला गया जिसमे टॉस राइजिंग स्टार के कप्तान सुरज कुमार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

पहले खेलते हुए स्टार राइजिंग अपने हरफनमौला खिलाड़ी हर्ष कुमार के शानदार 78 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 24 ओवर खेल कर 177 रन बनाये। इसमें निहाल कुमार ने 16 और प्रत्यय पासवान ने 15 रनों के योगदान दिया। एल.डब्लू.सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए ईशान महतो ने 37 रन देकर 3 विकेट, अमन सिंह ने 32 रन देकर 2 विकेट गौरव कुमार ने 11 रन देकर 2 विकेट जबकी कृष्णा, श्रेयष और मुकुल ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एल.डब्लू.सी की टीम हर्ष कुमार और अमर कुमार की शानदार गेंदबाज़ी के सामने टिक न सकी और पूरी टीम 26.2 ओवर में 112 रन बना कर आल आउट हो गयी, जिसमे मुकुल शर्मा ने नाबाद 26 रन अनिकेत शर्मा ने 13 बनाये। गेंदबाजी हर्ष ने 4, अमर ने 3 और पार्थ गुप्ता ने 2 विकेट लिए। आज का मैन ऑफ द मैच हरफनमौला हर्ष कुमार उनके 78 रन और 4 विकेट केलिए दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment