Loading Now
×

कुसुम राज मनीअम कप में वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने स्टेट कोचिंग सेंटर पराजित किया

पटना,9 मार्च: मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में आयोजित कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट में वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने स्टेट कोचिंग सेंटर को 32 रन से हराया।

गोलघर मीडिया वेंचर्स के बैनर तले आयोजित इस टूर्नामेंट में आज पहले बैटिंग करते हुए वीर कुंवर सिंह एकेडमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर140  रन बनाए। नीतीश और राजवीर ने तीस- तीस रन का योगदान अपनी टीम की पारी में किया।आशीष ने 21 रन बनाया।  जवाब में बैटिंग करने उतरे स्टेट कोचिंग सेंटर के सभी बल्लेबाज धैर्य का परिचय नहीं दे पाए।नतीजा हुआ कि पूरी टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर आउट हो पवेलियन लौट गई। साकेत ने सर्वाधिक 20 रन चार चौका के सहारे बनाया।यह मैच वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 32 रन से जीत लिया।विजेता टीम के अमित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश कुमार, कृष्णा पटेल, व आनंद कुमार ने दिया।

संक्षिप्त स्कोर

वीर कुंवर सिंह एकेडमी: 25 ओवर 7 विकेट पर 140 रन-  नीतीश 30, राजवीर 30, आशीष 21, अतिरिक्त 30, जयवर्धन 4/16, अनीस 1/14, रन आउट 2,

स्टेट कोचिंग सेंटर: 19.2 ओवर में 108  रन पर ऑल आउट – साकेत 20, लक्ष्य 19, आदित्य 13, अतिरिक्त 23, गौरव 2/18, अंकित 2/18, अमित 2/15, सक्षम.1/13, आशीष 1/24, नेहल 1/11, रन आउट 1,

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment