Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला लीग में फजल शाह के नाबाद अर्धशतक से डेनामिक क्रिकेट क्लब विजयी

बेतिया 11 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल प्रांगण मे चल रहे पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मैं आज का मैच डायनेमिक क्रिकेट क्लब और एलिट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

आज सुबह डेनामिक क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया डायनामिक की शुरुआत खराब रहे शुरुआती पांच विकेट जल्दी जल्दी गिर गए अनुभव बल्लेबाज फजल शाह ने मोर्चा संभाला और नाबाद रहते हुए 83 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को 150 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया एलिट की ओर से अनुराग राय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर पांच विकेट लिए।

150 रनों का पीछा करने उतरी एलिट के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और पूरी टीम 85 रनो की पर ही ढेर हो गई डायनामिक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु तिवारी 4 रन देकर दो विकेट आयुष ने तीन विकेट पर ओवर टेल ने दो विकेट लिया फजल साहब को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

आज मौके पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री रवि रंजन यादव सचिव श्री राजकुमार उपाध्यक्ष विश्वजीत कुमार कोषाध्यक्ष मनोज कुमार संघ के संरक्षक श्री रामबालक प्रसाद यादव उपस्थित थे कल का मैच 11 स्टार लोरिया और अरुण क्रिकेट क्लब बगहा के बीच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

प्रदर्शनी क्रिकेट: एकतरफा मुकाबले में शोभना के अर्धशतक से महिला ब्लू इलेवन विजयी

Next post

रांची जिला क्रिकेट लीग में खलारी सीसी, मिताली सीसी,नवभारत नर्सरी और आरसीएफसी विजयी,देखे मैच रिपोर्ट

Post Comment