Loading Now
×

बीसीए टुर्नामेंट कमेटी की विडीयो कांफ्रेंस मीटिंग कल रविवार को

पटना 13 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(सचिव गुट) टुर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन के निर्देश पर कल 14 मार्च 2021 को दिन के 1PM से विडीयो कांफ्रेंस के द्वारा मीटिंग आहुत की गई है। इसकी सूचना टुर्नामेंट कमेटी के संयोजक बिनय कुमार झा के द्वारा डॉट इन वाली वेबसाइट पर जारी की गई है।

सूचना के अनुसार इस मीटिंग में महिला चयन समिति के पर्यवेक्षक प्रवीण बबलू और बीसीए एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन एवं सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल होंगे।बैठक में कोरोना के बाद घरेलू क्रिकेट के आयोजन और राज्य से बाहर होने वाले विभिन्न टुर्नामेंटो में टीम को भेजने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment