Loading Now
×

अविनाश एंड मनोज मेमोरियल टी 20 क्रिकेट में ईगल क्रिकेट एकेडमी व डी.बी.सी.ए विजयी

[ad_1]

देहरादून 14 मार्च: 5वीं अविनाश खंडूरी एंड मनोज कुमार मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गया पहले मुकाबले में ईगल क्रिकेट एकेडमी ने दून डिफेंस एकेडमी को चार विकेट से तथा दुसरे मुकाबले में डीबीसीए ने तनुस क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से पराजित किया .

पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून डिफेंस एकेडमी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रनों का स्कोर बनाया जिसमे एकलव्य ने अर्धशतक 50 रन ,गजेन्द्र 35 रन ,आर्यन 32 रनों का योगदान किया . गेंदबाजी में ईगल सीए के सौरभ तीन अंकित दो तथा सिद्धार्थ ,दिवाकर और नीरज को एक एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए ईगल क्रिकेट एकेडमी 19.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बना लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमे सूरज ने शानदार नाबाद 59 रन ,आयुष 29 रन ,सिद्धार्थ 28 रनों का योगदान दिया . गेंदबाजी में स्पर्स जोशी और आर्यन को दो दो तथा विशाल और योगेश को एक एक विकेट मिला .

आज के दुसरे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हे तनुस क्रिकेट एकेडमी की टीम आशीष के 28 ,विजय के 27 और अमित के 19 रनों के मदद से 18 ओवर में सभी विकेट खोकर 127 रन बनाया .गेंदबाजी में दीपचंद को चार विकेट ,विजय और रिषभ को दो दो मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए डी.बी.सी.ए की टीम निशांत के 34 रन ,विजय सिंह के नाबाद 29 रन और दीपचंद के 26 रनों के मदद से लक्ष्य को चार विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया .गेंदबाजी में हरजीत को तीन और हर्ष को एक विकेट मिला .

[ad_2]

Source link

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment