Loading Now
×

सूर्यगढ़ा टी-20 टूर्नामेंट में साफ़ि के पंच से जगौर क्रिकेट क्लब पटना सिटी विजयी

लखीसराय 14 मार्च: आज से सूर्यगढ़ा में शुरू हुई सूर्यगढ़ा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज जगौर क्रिकेट क्लब पटना सिटी और आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर के बीच मुकाबले से हुई। जिसमे जगौर क्रिकेट क्लब की टीम 75 रनों से जीत लिया।।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगौर सीसी की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रनों का स्कोर बनाया जिसमे मो.साफ़िल आलम 31 रन,अमीर 35 रन , सफ़राज़ 33 रन और विवेक ने 28 रन बनाया । गेंदबाजी में सुभम , वसीम,राकेश को दो-दो विकेट,और अविनाश को एक विकेट मिला।।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी आशादीप क्रिकेट एकेडमी भागलपुर की टीम सिर्फ़ 15.2 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गया ।जिसमें विशाल आनंद 31 रन,सुभम सचिन 21 रन और अविनाश ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मो.साफ़ि आलम ने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट, गोविंद 2,अमन ,सुमित और राहुल को 1-1 विकेट मिला।।

 

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment