Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी 155 रनो से विजयी

मुज़फ़्फ़रपुर 15 मार्च: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 250 रन बनाए जिसमें चंद्रप्रकाश 62 विक्रांत 42 एवं साहिल 26 प्रिंस 26 रनों का योगदान दिया आकाश स्वामी ने 22 रनों का योगदान दिया। आइडियल क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीतीश तीन विकेट महेश ,रवि ,रवि शंकर एवं आर्यन ने एक एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आइडियल एकेडमी ने 18.2 ओवर में 95 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमें आर्यन ने 20 रनों का योगदान दिया एवं अभीनाश 12 सनी 12 रनों का योगदान दिया। बबलू 11 की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सदरे आलम ने तीन विकेट शम्मी एवं सुप्रीम और विक्रांत ने दो-दो विकेट हासिल किए इस मैच का मैन ऑफ द मैच विक्रांत रंजन को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment