Loading Now
×

प्रदर्शनी क्रिकेट: आकाश वर्मा के धमाकेदार शतक से सम्पूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी विजयी

पटना 18 मार्च: राजधानी के सीआईएसएफ ग्राउंड पर सम्पूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी और कुमार क्लब के बीच 35-35 ओवर का प्रदर्शनी मैच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सम्पूर्ण स्कूल ऑफ क्रिकेट एकेडमी ने आकाश वर्मा के धमाकेदार शतक 105 रन, सिद्धू के विस्फोटक 39 रन और उस्मान की सूझबूझ 28 रन के बदौलत निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाया ।कुमार क्लब की ओर से अंकित 7 ओवर में 4 विकेट लिया ।

जवाबी पारी खेलते हुए कुमार क्लब ने भी अंतिम ओवर तक संघर्ष किया । निखिल शानदार 86 रन,पंकज 30 और प्रिंस 23 रन बनाया लेकिन ऊनी टीम को हार से बचा नहीं पाया और टीम अंततः 17 रन हार गई ।सम्पूर्ण स्कूल की ओर से अब्दुल ने घातक गेंदबाजी 7 ओवर में 26 रन देकर 4 खिलाड़ी को चलता किया । तौफीक भी 7 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया ।आकाश को शानदार शतक के लिया मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment