Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट लीग में डायनामिक क्लब ने डायमंड सीसी को पराजित किया

बेतिया 19 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया मैं चल रहे हैं पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मैं आज का मैच डायमंड सीसी और डायनामिक क्लब के बीच में खेला गया.

जिसमें जिसमें डायमंड सीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाया जिसमें रवि ने 37 गेंद में 18 रन बनाया और अभिषेक ने 62 गेंद खेल कर 40 रन बनाया और डायनेमिक की ओर से बोलिंग करते हुए हिमांशु ने 7 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट लिया और साथी गेंदबाज अरविंद और रौनक ने दो-दो विकेट लिया।

120 रन का पीछा करने उतरी डायनामिक क्लब के बल्लेबाज अभिषेक कुमार 23 गेंद खेलकर 34 रन बनाया और साथी बल्लेबाज आयुष कुमार ने 28 गेंद खेलकर 21 रन बनाया अच्छे बल्लेबाजी करते हुए डायनेमिक क्लब ने 18 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया डायमंड सीसी कलर के तरफ से गेंदबाज रवि कुमार और अमित कुमार ने एक-एक विकेट लिया।  आज का मैन ऑफ द मैच डायनामिक क्लब के हिमांशु कुमार दिया गया जिन्होंने 7 ओवर ने 25 रन देकर 4 विकेट लिया आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजकुमार के द्वारा दी गई

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment