पटना पहुँचे कपिल देव,संजीव कुमार मिश्र ने श्रीमद्भागवत गीता सप्रेम भेंट कर किया स्वागत
पटना 20 मार्च: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आज से अगाज हो रही बिहार की अपनी लीग बिहार क्रिकेट लीग के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान लीजेंड कपिल देव पटना सुबह पहुंच चुके हैं।
सुबह पटना एयरपोर्ट पर कपिल देव का स्वागत इस लीग के सहयोगी संस्था एलीट स्पोर्ट्स के एमडी निशांत दयाल और बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता सह अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार संजीव कुमार मिश्र ने किया।
बीसीए प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने कपिलदेव को जय श्री राधे का अंगवस्त्रम से स्वागत व अभिनंदन किया और उन्हें श्रीमद्भागवत गीता सप्रेम भेंट किया।श्रीमद्भागवत ग्रहण कपिलदेव काफी खुश हुए और उन्होंने इसके लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र को धन्यवाद दिया।



Post Comment