Loading Now
×

बिहार क्रिकेट लीग में भागलपुर बुल्स ने गया गलाडीयेटोर्स को 7 विकेट से हराया

पटना 21 मार्च: बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बिहार क्रिकेट लीग में आज का पहला मुकाबला गया गलाडीयेटोर्स और भागलपुर बुल्स के बिच खेला गया .पहले बल्लेबाजी करते हुए गया गलाडीयेटोर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 143 रनों का स्कोर बनाया जिसमे पियूष कुमार सिंह 54 रन ,विकाश पटेल नाबाद 18 रन ,विकाश यादव 17 रन ,सूरज राठौर 15 रन ,रिशव राकेश 12 रनों का योगदान किया .गेंदबाजी में शशि शेखर तीन ,प्रसंत कुमार सिंह दो ,मुकेश कुमार और रिशव राज को एक एक विकेट मिला .

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर बुल्स की टीम अंकित सिंह के 70रन ,विश्वजीत गोपाला के 30 रन और विकाश रंजन के 32 रनों के मदद से लक्ष्य को 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया .गेंदबाजी में सचिन कुमार सिंह क दो ,हसन को एक विकेट मिला .इस तरह भागलपुर बुल्स टीम की जीत से आगाज हुआ .

Post Comment