Loading Now
×

मुज़फ़्फ़रपुर जिला लीग में क्लासिक क्रिकेट क्लब दो विकेट से जीता

मुजफ्फरपुर 25 मार्च : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने बिहार स्टेट t20 क्रिकेट एकेडमी रेड को 2 विकटो से हराया।

आज स्थानीय आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट t20 क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 105 रनों का योग खड़ा किया जिसमें अमन ने 21 ,फराज ने 20 , सेहनावाज ने 13 रानो की पारी खेली ।गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब के आयुष ने 3 रवि,मोहन और चंदन ने 2-2 विकेट लिए जबकि आनंद ने एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया । क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से नवनीत ने 50 एवं रोहित ने 12 रन बनाए।गेंदबाजी में बिहार स्टेट t20 क्रिकेट एकेडमी रेट के तरफ से फराज ने 4 पी आजाद ने 2 रिशु ने 2 विकेट प्राप्त किए।आज का मैन ऑफ द मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब नवनीत को दिया गया।अंपायर के रूप में रवि कुमार एवं नितिन कुमार उपस्थित थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment