Loading Now
×

रामगढ़ जिला अंडर-14 लीग में रॉयल क्रिकेट क्लब ने यंग क्रिकेट क्लब को हराया

[ad_1]

रामगढ़ 26 मार्च: रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित आरसीए अंडर- 14 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2020-21 का IAG ग्राउंड भदानीनगर में यंग क्रिकेट क्लब ‘A’ Vs रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया .

रॉयल क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर 35-35 ओवर के मैच में 35 ओवर में 188/6 विकेट के नुकसान पर बनाया, इसके जवाब में यंग क्रिकेट क्लब मात्र 19.3 ओवर में 95/10 ऑल ऑउट हो गया.और रॉयल क्रिकेट क्लब 93 रन से आज का मैच का विजेता बना.

रॉयल क्रिकेट क्लब के मुख्य बल्लेबाज विलियम कुमार 38 रन, आशिष कुमार 29 रन, हर्षित कुमार 23 रन, पीयूष कुमार 22 रन, सन्नी कुमार एवं रोहित सिंह 21-21 रन की पारी खेला,वही यंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों हर्ष कुमार भुईया, आदित्य यादव, हर्ष कुमार, अभय राज, धर्म कुमार, को एक-एक विकेट मिला.

यंग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सुभम कुमार 37 रन, धर्म कुमार 11रन, ही बना पाए और इनके कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका .रॉयल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हर्षित कुमार महतो 5 ओवर 15/3, शिवम शर्मा 4,3 ओवर मे 15/4, हर्षित कुमार 5 ओवर 25/2.रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय एवं ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा ने टीम को शुभकामनाएं दी .

[ad_2]

Source link

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment