Loading Now
×

वैशाली लीग में डीएनएस क्लब और यूथ क्लब के बीच रोमांचक मैच टाई

वैशाली 5 अप्रैल: वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे बंटी भाई राठौर ग्रुप वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग के आज का मैच डीएनएस क्रिकेट क्लब और यूथ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएस क्लब के सलामी बल्लेबाजी अभिमन्यु 58 रन ने शानदार शुरुआत दी। उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए ,निचले क्रम के बल्लेबाजी सोनू 27 और रौशन 43 रन के बदौलत निर्धारित 35 ओवर मै 229/9 रन का स्कोर खड़ा किया , यूथ क्लब के तरफ से विकास 3 ,अमित 3 , परदूम 1 ,अभिषेक 1, सचिन 1 विकेट लिए ।

लक्ष्य के पीछा करने उतरी यूथ क्लब को शुरुआती झटके जल्दी लग गए ,उसके बाद हर्ष 31 रन पंकज 32 ने पारी को संभाला । दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद निखिल 38 ,अमित 40 रन और विकाश 17* ने स्कोर 229/9 टाई करवाया । डीएनएस क्लब के तरफ से नीतीश 3 ,राजीव 2 ,सिद्धार्थ 2 ,रौशन 1 , भागीरथ 1 विकेट लिए ,यूथ क्रिकेट क्लब के अमित को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया ।

Post Comment